डॉक्टर्स डे के मौके पर बिगड़े गुजरात के राज्यपाल के बोल, बोले - डॉक्टर ही चुराते हैं दवा और इंजेक्शन

By: Ankur Thu, 01 July 2021 2:45:24

डॉक्टर्स डे के मौके पर बिगड़े गुजरात के राज्यपाल के बोल, बोले - डॉक्टर ही चुराते हैं दवा और इंजेक्शन

आज का दिन राष्‍ट्रीय चिकित्‍सक दिवस (National Doctors Day) के रूप में मनाया जा रहा हैं। डॉक्टर के सम्मान में देशभर में कई आयोजन किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के कार्यक्रम को संबोधित किया। लेकिन आज इस मौके पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत चर्चा का कारण बने गए जिनके बिगड़े बोल ने डॉक्टरों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने डॉक्टरों पर चोरी का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। यह दिन डॉक्टरों के अहमियत के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। साथ ही जीवन में डॉक्टरों के योगदान को सराहा जाता है। लेकिन इस मौके पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत के ऐसे बयान से विवाद बढ़ सकता है।

जानकारी के अनुसार राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा, 'कोरोनाकाल में नकली इंजेक्शन-दवाइयां बेची गईं, ऑक्सीजन चोरी हुई। ये सब अनपढ़ किसान या मजदूरों ने नहीं किया बल्कि पढ़े-लिखे डॉक्टर-इंजीनियर और डिग्रीधारियों ने किया। पाप, बेईमानी, भ्रष्टाचार पढ़े-लिखे लोगों द्वारा किया जा रहा है, तो फिर इस डिग्री और पढ़ाई-लिखाई का क्या मतलब है।'

बता दें कि साल 2019 में आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल बनाया गया था। इससे पहले वो करीब चार साल तक हिमाचल के राज्यपाल थे। उन्होंने हिमाचल के राजभवन में ब्रिटिश काल से निभाई जा रही रस्मों पर रोक लगाई और राजभवन में हवन यज्ञ करवाने की नई रिवायत शुरू की थी। उनके इस कदम की उन दिनों जमकर सराहना हुई थी।

ये भी पढ़े :

# दिशा के बजाय ये है टाइगर श्रॉफ की फेवरेट एक्ट्रेस! फैंस को बताया-कौनसी है अगली फिल्म

# अंग्रेजी गाने 'गो बेड बीच' पर जमकर झूमीं चिंकी मिंकी, शेयर किया डांस वीडियो

# करीना के फिल्म इंडस्ट्री में 21 साल पूरे, की यादें शेयर, उधर-इस बात के लिए तापसी ने किया ‘बेबो’ को फेवर

# 'Dance Deewane 3' के सेट से माधुरी दीक्षित ने शेयर किया डांस वीडियो, देख धक-धक करने लगा फैंस का दिल

# Post Covid: कोरोना से तो ठीक हुए लेकिन अब बढ़ रहा शुगर लेवल, गैंग्रीन का भी शिकार हो रहे लोग

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com